पीएम मोदी ने कच्छ में जवानों के साथ मनाई दिवाली, कराया मुंह मीठा, देखें तस्वीरें

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi Celebrating Diwali with Jawans: आज देशभर में धूमधाम से दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की भांति इस साल भी दिवाली जवानों के संग मनाते नजर आए.  इस बार प्रधानमंत्री गुजरात के कच्छ में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री ने जवानों को दिवाली पर्व पर अपने हाथों से मिठाई खिलाई और उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी.

पीएम बनने के बाद पहली बार गुजरात में जवानों के साथ

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पहली बार गुजरात में जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं. इससे पहले वह जब गुजरात के मुख्‍यमंत्री थे, तब गुजरात के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी. प्रधानमंत्री केवड़िया में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद कच्छ पहुंचे हैं, यहां पीएम मोदी जवानों के साथ समय बिता रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने इस खास अवसर पर जवानों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने जवानों से बातचीत की और उनके हालचाल जानें. जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने कच्छ में जवानों के साथ एक घंटे तक समय व्‍यतीत किए और जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं दी. साथ ही जवानों का मुंह भी मीठा कराया.

पिछले साल हिमाचल गए थे पीएम मोदी

उनका यह दौरा राष्ट्रीय एकता और सैनिकों के सम्मान के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है. इससे पहले साल 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें :- दीवाली पर LAC से आई अच्छी खबर…, भारत-चीन के सैनिकों ने एक-दूसरे को बांटीं मिठाइयां

 

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This