CM योगी ने PM मोदी और जेपी नड्डा से की मुलाकात, महाकुंभ और यूपी उप-चुनाव के संबंध में हुई चर्चा

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार, 03 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।प्रधानमंत्री आवास पर लगभग एक घंटे तक चली इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच विधानसभा की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव और अगले साल जनवरी में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों पर चर्चा हुई। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को महाकुंभ में आने का न्योता भी दिया।
सूत्रों की मानें तो इस बैठक में प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में उपजे विवाद का राजनीतिक हल निकालने पर भी चर्चा हुई। सीएम योगी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।

अगले साल प्रयागराज में होगा महाकुंभ

यूपी सरकार महाकुंभ की व्यवस्था के लिए हर संभव प्रशासनिक प्रयास कर रही है। महाकुंभ में देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पर्यटकों के अलावा लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव को भाजपा, खासकर मुख्यमंत्री के लिए एक अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि लोकसभा चुनाव में पार्टी को बड़ा झटका लगा था। चुनाव में विपक्षी गठबंधन INDIA ने सत्तारूढ़ भाजपा गठबंधन को पछाड़ दिया था।
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This