आगराः वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलटों ने कूदकर बचाई जान

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

आगराः यूपी के आगरा से बड़ी खबर आ रही है. सोमवार को आगरा में वायु सेना का एक विमान हादसे का शिकार हो गया. संयोग अच्छा रहा कि विमान में सवार पायलट और को-पायलट ने पैराशूट की मदद से कूदकर अपनी जान बचा ली. खेत में विमान गिरते ही उसमें आग लग गई. फिलहाल, इस घटना को लेकर वायु सेना की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

दो किमी दूर मिले पायलट
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पायलट और उसके साथी दो किलोमीटर दूर मिले हैं. गनीमत रही कि पायलट ने सूझबूझ से काम लेते हुए विमान को कागारौल के सोनिगा गांव के पास खाली खेतों में गिराया. अगर विमान आबादी वाले हिस्से में क्रैश होता तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था.

विमान ने पंजाब से भरी थी उड़ान
ताजा जानकारी के अनुसार, यह मिग-29 विमान था, जो पंजाब के आदमपुर से उड़ा था. हादसे की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई. सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा है. यह घटना सोमवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है. ग्रामीणों ने बताया ककि उन्होंने दो पायलट को पैराशूट से उतरते हुए देखा. उनका कहना है कि दोनों पायलट दुर्घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर सुरक्षित उतर गए.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के सातवें दिन ग्रहों का गजब संयोग, मां कालरात्रि इन 4 राशियों की सभी समस्या करेंगी दूर

Aaj Ka Rashifal, 25 March 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This