हेमंत सोरेन के बयान पर BJP नेता गौरव वल्लभ ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ’23 नवंबर से बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड केमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आदिवासियों की जमीन को अवैध प्रवासियों को हस्तांतरित होने से रोकने के लिए कड़ा कानून लाने वाले बयान पर कहा था कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना यहां क्यों रह रही हैं? भारत सरकार ने उन्हें शरण क्यों दी है? इस पर बीजेपी नेता गौरव वल्लभ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोमवार को आईएएनएस से बात करते हुए गौरव वल्लभ ने कहा, “हेमंत सोरेन, जिन विषयों पर आपको जानकारी नहीं है, उनके बारे में अपनी अज्ञानता को उजागर मत कीजिए.

डिप्लोमेसी और डिप्लोमैटिक चैनल्स का अलग महत्व होता है. आप एक देश की पूर्व प्रधानमंत्री को भारत द्वारा दी गई शरण की तुलना बांग्लादेशी घुसपैठियों से कर रहे हैं. क्या वह महिला, जो बांग्लादेश की प्रधानमंत्री हैं, घुसपैठिया हैं? क्या वह पीछे के दरवाजे से यहां आई हैं? आपको थोड़ा सोच-समझकर जवाब देना चाहिए. बांग्लादेशी घुसपैठियों को यह सुन लेना चाहिए कि 23 नवंबर से चुन-चुनकर उन्हें झारखंड से बाहर खदेड़ा जाएगा. किसी भी बांग्लादेशी घुसपैठिए को झारखंड में घुसने की अनुमति नहीं दी जाएगी.”

झारखंड के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ

गौरव वल्लभ ने आगे कहा, “हमारी बेटियों के साथ वे जिस तरह से दूसरी-तीसरी शादी कर बस जाते हैं और जमीन पर कब्जा कर लेते हैं, वह सब खत्म किया जाएगा. झारखंड के लोग, आदिवासी समाज आज भारतीय जनता पार्टी के साथ है, न कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की पार्टी के साथ.”

Latest News

Aaj Ka Rashifal: किन राशियों को मिलेगा धन लाभ, करियर सफलता और प्यार में खुशखबरी? पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 19 May 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This