इजरायल के साथ तनाव के बीच ईरान की रूस से बढ़ रही नजदीकियां, सैटलाइट लॉन्च कर दुनिया की बढ़ाई टेंशन!

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Iran satellite launch: ईरान ने रूस की मदद से दो सैटेलाइट लॉन्च किया है. रूस के सोयुज रॉकेट ने पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक, सुदूर पूर्वी रूस में वोस्तोचन लॉन्चपैड से उड़ान भरी और प्रक्षेपण के 9 मिनट बाद अपने पेलोड को एक निर्दिष्ट कक्षा में स्थापित कर दिया. ये प्रक्षेपण मॉस्को और तेहरान के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाता है.

इन सैटेलाइट्स की लॉन्चिंग ऐसे समय में हुई है, जब दोनों देश यूक्रेन और इजराइल के साथ तनाव ग्रस्‍त है. हालांकि इन दोनों ईरानी सैटेलाइट को ईरान की निजी कंपनी ओमिद फजा ने डिजाइन किया है और इसे रूसी सोयुज रॉकेट से लॉन्च किया गया.

इन दोनों सैटेलाइट का उद्देश्‍य

इसे लेकर ईरान ने एक बयान जारी कर बताया है कि इमेजिंग और संचार उपग्रहों को ईरान की ओमिद फजा कंपनी द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है, जिसका उद्देश्‍य कृषि, पर्यावरण की निगरानी और दूरदराज के क्षेत्रों में संचार को आसान करना है.

वहीं, ईरानी राजदूत जलाली ने बताया कि रूस ने पहले भी कुछ ईरानी उपग्रहों को लॉन्च किया है. मगर यह निजी क्षेत्र की पहल का पहला उदाहरण है. ऐसे में उम्मीद है कि इन दो उपग्रहों के लॉन्चिंग के साथ ईरान के निजी क्षेत्र के अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रवेश की दिशा में एक दृढ़ और निर्णायक पहला कदम होगा. वहीं, पश्चिमी देशों ने अंतरिक्ष कार्यक्रम पर चिंता जाहिर की है.

पश्चिमी देशों को सता रहा हमले का डर

उनका कहना है कि ईरान इस तकनीक का इस्तेमाल परमाणु बैलिस्टिक मिसाइलों को लॉन्च करने के लिए भी कर सकता है. हालांकि, ईरान का कहना है कि उसका अंतरिक्ष कार्यक्रम शांतिपूर्ण है. बता दें कि इससे पहले साल 2022 में एक रूसी रॉकेट ने खय्याम नामक एक ईरानी पृथ्वी अवलोकन उपग्रह लॉन्च किया था, जिसे रूस में तेहरान के आदेश पर बनाया गया था और फरवरी में रूस ने पार्स -1 नामक एक और ईरानी उपग्रह को कक्षा में भेजा था.

इसे भी पढें:-Israel: धार्मिक कामों में लीन यहूदियों को भी सेना में भर्ती करेगा इजरायल, जानिए क्या है वजह

 

Latest News

Mukesh Ambani ने लॉन्च किया अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘अपराजिता’ का हिंदी संस्करण, कामकाजी महिलाओं के लिए इकोसिस्टम बनाने की अपील

मुंबई में मुकेश अंबानी ने SBI की पूर्व चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य की आत्मकथा ‘इंडोमिटेबल’ के हिंदी संस्करण ‘अपराजिता’ का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने महिला नेतृत्व, Emotional Quotient और कामकाजी महिलाओं व माताओं के लिए मजबूत इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया.

More Articles Like This