Jammu-Kashmir: हंदवारा में आतंकी सहयोगी फंदे में, हथियार-कारतूस बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों ने हंदवारा के बोगाम चोगुल क्षेत्र में एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

बताया गया है कि मंगलवार को पुलिस हंदवारा 22 आरआर और 92 बटालियन सीआरपीएफ के साथ मिलकर एक कर्डन और सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादी सहयोगी आशिक हुसैन वानी, पुत्र अब्दुल करीम वानी, निवासी तुज्जर शरीफ सोपोर को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन और सात जिंदा कारतूस बरामद किया है.

इस संबंध में पुलिस थाना हंदवारा में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच जारी है. सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई इलाके में आतंकवाद के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान का हिस्सा है.

Latest News

अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं चला पाएंगे सोशल मीडिया, ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया ऐप्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है. सरकार का कहना है कि यह कदम बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उठाया गया है.

More Articles Like This