Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी, जानें कितने अंक चढ़े सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में शानदार रिकवरी दर्ज की गई. आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Bensex) 694.39 अंकों की बढ़त लेकर 79,476.63 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 217.95 अंकों की तेजी लेकर 24,213.30 के स्‍तर पर बंद हुआ. बता दें कि भारतीय शेयर बाजार ने आज भी बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी.

एक समय तो सेंसेक्स गिरते-गिरते 78,296.70 के स्‍तर पर और निफ्टी 23,842.75 के स्‍तर पर पहुंच गया था. हालांकि, दोपहर 1 बजे के बाद बाजार में खरीदारी में अचानक तेज उछाल आया, जिसके बाद बाजार पहले तो हरे निशान में आया और फिर अंत में बड़ी बढ़त लेकर बंद हुआ.

इन स्‍ट‍ॉक्‍स में तेजी

मंगलवार को सेंसेक्स में लिस्‍टेड कंपनियों में जेएसडब्लू स्टील के शेयर सबसे ज्यादा 4.73 फीसदी की तेजी लेकर बंद हुए. इसके अलावा टाटा स्टील के शेयर 3.74 फीसदी, एक्सिस बैंक 2.63 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 2.36 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 2.33 फीसदी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 2.19 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 1.71 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.60 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.48 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.41 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.38 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

इन स्‍टॉक्‍स में गिरावट

वहीं दूसरी, अडाणी पोर्ट्स के शेयर आज सबसे अधिक 1.48 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके अलावा आईटीसी के शेयर 0.86 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.79 फीसदी, इंफोसिस 0.67 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.39 फीसदी, भारती एयरटेल 0.35 फीसदी,  सनफार्मा 0.31 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.27 फीसदी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.04 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- ‘एक रहिए, नेक रहिए, झारखंड में बोले सीएम योगी- ‘जिस तरह से औरंगजेब ने देश को लूटा था…’

 

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This