गोरखपुरः क्रेन से उतारा जा रहा गाटर गिरा, एक इंस्पेक्टर की मौत, दूसरा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

गोरखपुरः यूपी के गोरखपुर से दुखद खबर आ रही है. यहां निर्माणाधीन नकहा ओवरब्रिज पर कार्यदायी संस्था की लापरवाही से एसएसबी के एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई.

मिली जानकारी के अनुसार, बरगदवा से फर्टिलाइजर के बीच स्थित नकहा रेलवे क्रासिंग पर सुगह आवागमन के लिए उत्तर प्रदेश सेतु निगम की तरफ से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है. पीलर का काम पूरा होने के बाद रेलवे लाइन के ऊपर ओवरब्रिज बनाने का काम चल रहा है. इसके लिए ट्रक से लाए गए गाटर को गुरुवार की सुबह क्रेन से उतारा जा रहा था.

बाइक से जा रहे थे निरीक्षक बिजेंद्र और मलय
आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे एसएसबी के सेक्टर मुख्यालय में तैनात निरीक्षक बिजेंद्र सिंह कोठार और मलय कूंडू बाइक से बरगदवा चौराहे से फर्टिलाइजर स्थित आफिस की तरफ जा रहे थे. जैसे ही वे क्रेन के पास पहुंचे, चेन टूटने से गाटर बाइक चला रहे बिजेंद्र सिंह कोठारी के ऊपर गिर गया. गंभीर रूप से घायल होने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद फरार हुआ क्रेन चालक
पीछे बैठे मलय कुंडू गंभीर रुप से घायल हो गए. इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया. चालक क्रेन छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही चिलुआताल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायल मलय को तत्काल बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया.

एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया
इस संबंध में एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फरार क्रेन चालक की तलाश की जा रही है. तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए इंस्पेक्टर कहा के रहने वाले हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This