जम्मू-कश्मीरः सोपोर में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को दिया ढेर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गुरुवार को गोलीबारी शुरू हो गई. आधी रात से जारी मुठभेड़ में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. अधिकारियों ने कहा कि सोपोर के सागीपोरा इलाके में आतंकवादियों के एक समूह के छिपे होने की विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद संयुक्त अभियान शुरू किया गया था.

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबल छिपे हुए आतंकवादियों के करीब पहुंचे तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाब में सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई. खबर है कि यहां तीन से चार आतंकी छिपे हुए हैं और सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है.

कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि मारे गए आतंकियों की पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है. उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया.

मालूम हो कि आतंकवादियों द्वारा किए गए कई हमलों के बाद सुरक्षाबलों ने हाल के दिनों में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. पिछले दिनों दो आतंकवादी मारे गए थे. एक कुपवाड़ा जिले के लोलाब इलाके में और दूसरा बांदीपोरा जिले के केटसुन जंगलों में और अब सेना ने सोपोर में भी दो आतंकियों को ढेर कर दिया है.

Latest News

2031 तक भारत में 81% मोबाइल कनेक्शन होंगे 5G, यूजर्स की संख्या 1.1 अरब पहुंचने का अनुमान

भारत में 5जी तकनीक तेजी से लोकप्रिय हो रही है. एरिक्सन की रिपोर्ट के मुताबिक 2031 तक देश में 1.1 अरब 5जी सब्सक्राइबर्स हो सकते हैं, जबकि मोबाइल डेटा खपत बढ़कर 70 जीबी प्रति माह तक पहुंच सकती है.

More Articles Like This