डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती आज, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Manmohan Singh Jayanti: आज देशभर में पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री, दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती मनाई जा रही है, इस खास मौके पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही देश के लिए उनके योगदान को सराहा.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने एक पोस्ट में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में कई साल बिताए और पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा की.”

राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि Manmohan Singh Jayanti

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. सार्वजनिक जीवन और भारत की प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.”

शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं विख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर सादर नमन करता हूं.”

नवीन जिंदल ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल ने एक्स पर लिखा, “डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर याद करते हुए. उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और दुनिया में देश को एक नई पहचान दिलाई. प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान संसद में सेवा करना और जिस शालीनता और गरिमा के साथ उन्होंने इस सर्वोच्च पद को संभाला, उससे सीखना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी. उनकी विनम्रता और ईमानदारी भारतीय सार्वजनिक जीवन में एक मिसाल बनी हुई है.”

ये भी पढ़ें- गाजीपुर में 26 से 28 सितंबर तक लगेगा वृहद स्वास्थ्य शिविर, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक करेंगे शुभारंभ

Latest News

गाजीपुर में तीन दिवसीय वृहद स्वास्थ्य सेवा शिविर का समापन, 31 हजार से अधिक लोगों ने लिया चिकित्सा सेवाओं का लाभ

Ghazipur Health Camp: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा द्वारा लंका मैदान में आयोजित तीन...

More Articles Like This