दिल्ली चुनाव से पहले AAP को झटका, हरशरण सिंह बल्ली बेटे संग BJP में शामिल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है. चार बार विधायक रह चुके हरशरण सिंह बल्ली ने बेटे संग रविवार को बीजेपी का दामन थाम लिया. इस दौरान उनके बेटे सरदार गुरमीत सिंह ‘रिंकू’ बल्ली भी बीजेपी में शामिल हो गए. वह आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे थे.

रविवार को हरशरण सिंह बल्ली ने दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उनके पुराने सहयोगी सुभाष आर्य और सुभाष सचदेवा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की. मालूम हो कि हरशरण सिंह बल्ली हरिनगर से चार बार विधायक रह चुके हैं. इसके अलावा वह भाजपा की मदनलाल खुराना सरकार में मंत्री भी रहे हैं. मालूम हो कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं और इन पर फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित हैं. हरशरण सिंह बल्ली के बीजेपी में जाने से आप को बड़ा झटका लगा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This