24 घंटे में AAP को दूसरा झटका, अब इस नेता ने बेटे संग थामा बीजेपी का दामन

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. नेताओं के एक दल से दूसरे दल में जाने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी (आप) को 24 घंटे के अंदर सोमवार को दूसरा झटका लगा है.

आप के पूर्व निगम पार्षद राम नारायण भारद्वाज अपने बेटे प्रदीप भारद्वाज और समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए. मालूम हो कि भारद्वाज वर्ष 2017 से 2022 तक बांकनेर (नरेला) से पार्षद रहे हैं. इससे पहले कल रविवार को कद्दावर नेता हरशरण सिंह बल्ली ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में वापसी कर ली.

वीरेंद्र सचदेवा ने किया पार्टी में स्वागत
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने उनका पार्टी में स्वागत किया. इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए काम कर रहे हैं, जिससे प्रभावित होकर दूसरी पार्टियों के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं. भारद्वाज के भाजपा में शामिल होने से बाहरी दिल्ली में पार्टी को और मजबूती मिलेगी.”

आम आदमी पार्टी में महसूस हो रही थी घुटनः भारद्वाज
राम नारायण भारद्वाज ने कहा, “आम आदमी पार्टी में सिर्फ अरविंद केजरीवाल का शासन चलता है. वहां किसी को बोलने का अधिकार नहीं है. आप में उन्हें घुटन महसूस हो रही थी. आप में आंतरिक लोकतंत्र नहीं है. मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This