USA: अमेरिका के कंसास में 5 लोगों की गोली मारकर हत्या, तीन अलग-अलग घरों में पाए गए मृतकों के शव

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Firing: अमेरिका में कंसास राज्य के विचिटा शहर के 3 घरों में ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि हमलावर ने एक ही इलाके में स्थित 3 घरों में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, अमेरिकी पुलिस का अनुमान है कि ये इन पांचों लोगों की मौत की वजह एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं. खास बात ये है कि मृत पाए गए लोगों में से एक संदिग्ध हमलावर भी था.

एक के बाद एक तीन घरों में पाए गए मृतक  

पुलिस प्रमुख जो सुलिवन ने कहा कि रविवार को घटना में मारे गए सभी पांच लोग एक-दूसरे को जानते थे. लेकिन उन्‍होंने मृतको आपसी संबंधों का खुलासा नहीं किया है. पुलिस द्वारा जारी की गई एक विज्ञप्ति में बताया गया कि इस वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों को एक घर के अंदर एक व्यक्ति को मृत पाया, जिसके बाद अधिकारी उस स्थान से कुछ ‘ब्लॉक’ दूर एक घर पर गए जहां तीन लोग और मृत पाए गए. इसके अलावा, उन्‍‍होंने एक और घर के खिड़की से झाक कर देखा तो वहां भी एक शख्‍स मृत पड़ा मिला.

ऐसे में अब सवाल से है कि इन लोगों की हत्‍या किसने और क्‍यों की है. हालांकि इस मामले को लेकर सुलिवन का कहना है कि जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है.

इसे भी पढें:-Marco Rubio: मार्को रुबियो होंगे अमेरिका के विदेश मंत्री, ट्रंप के इस फैसले से कई देशों में मची खलबली

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This