Stock Market: आज घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मामूली गिरावट के साथ हुई है. शुरुआती कारोबार में बाजार में सपाट ट्रेड होते दिखा है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 54 अंक की मामूली गिरावट लेकर 77,636 के स्‍तर पर कारोबार की शुरुआत की है. सेसेंक्‍स शुरुआती कारोबार में 0.09 प्रतिशत यानी 93 अंक की बढ़त लेकर 77,782 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा है. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) 0.09 प्रतिशत यानी 21 अंक की बढ़त के साथ 23,580 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर, जबकि 16 शेयर लाल निशान में ट्रेड करते दिखे. शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 25 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखाई दिये.

इन शेयरों में आई तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आयशर मोटर्स में 7.01 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा एचसीएल टेक में 1.60 प्रतिशत, हिंडाल्को में 1.18 प्रतिशत, एशियन पेंट में 0.66 प्रतिशत और अडानी एंटरप्राइजेज में 0.62 प्रतिशत दिखी. वहीं, सबसे अधिक गिरावट अल्ट्राटेक सीमेंट में 2 प्रतिशत, श्रीराम फाइनेंस में 1.22 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिद्रा में 1.19 प्रतिशत, एचयूएल में 1.01 प्रतिशत और बीपीसीएल में 0.95 प्रतिशत की गिरावट आई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 1.83 प्रतिशत की दर्ज की गई.  इसके अलावा निफ्टी बैंक में 0.61 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.15 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस में 0.51 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.56 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.54 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.13 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.92 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.56 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.74 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.21 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.09 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.65 प्रतिशत की तेजी दिखी.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतें हुई अपडेट, जानें आपके शहर में क्या है रेट

 

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This