Bijnor: बेटे ने प्रेमिका को पहनाया मंगलसूत्र, मां-बहन ने तोड़ लिया जीवन से नाता

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bijnor: यूपी के बिजनौर में शुक्रवार की सुबह मंडावर थानाक्षेत्र में एक खेत में मां-बेटी का शव मिलने से सनसनी फैल गई. बताया गया कि मां और बेटी ने एकसाथ आत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया गया कि बेटे के प्रेमिका से शादी करने से मां-बेटी आहत थी और इसी वजह से दोनों ने आत्महत्या कर लिया. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है.

तय हो चुकी थी गौरव की शादी
मिली जानकारी के अनुसार गांव शजादपुर निवासी रामपाल उर्फ मुन्नू सिंह के पुत्र गौरव की शादी हल्दौर क्षेत्र के एक गांव में तय हो चुकी थी. शादी तय होने से पहले ही गौरव का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ दिन पहले गौरव अपनी प्रेमिका को लेकर चला गया था.

बेटे के प्रेम विवाह करने से आहत थी मां-बेटी
बताया गया कि गौरव दिल्ली में है और उसने प्रेमिका से शादी कर ली थी. व्हाट्सएप स्टेटस पर उसने एक फोटो लगाया, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका को मंगलसूत्र पहनाया हुआ था. यह फोटो देखने के बाद से गौरव की मां और उसकी बहन आहत के बीच नाराज थीं.

अचानक लापता हो गईं थीं मां और बेटी
गौरव की इस करतूत से परेशान होकर गुरुवार सुबह गौरव की मां ऊषा देवी (50 वर्ष) पत्नी मुन्नू और बहन स्वाति (21 वर्ष) घर से लापता हो गई थीं. परिवार के लोगों ने ग्रामीणों के साथ उन दोनों को काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला था. अभी भी परिजन दोनों की तलाश में जुटे थे.

खेत में मिला मां और बेटी का शव
इसी बीच शनिवार को खेतों में चारा लेने गईं महिलाओं ने मां-बेटी शव पड़ा देखा. उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी. सूचना मिलते ही परिजनों के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. कुछ ही देर बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. परिवार के लोगों से पूछताछ के साथ ही जांच-पड़ताल के बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया
इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि मां और बेटी ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्माहत्या कर ली है. दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दोनों के लापता होने की कोई सूचना थाने में नही दी गई थी. फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This