क्या धरती पर है एलियंस का आना-जाना? पेंटागन की नई रिपोर्ट में 757 UFO की घटनाओं का हुआ खुलासा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Alien sightings report: पेंटागन ने यूएफओ को लेकर हाल ही में अपनी एक नई रिपोर्ट जारी की है. पेंटागन के ऑल-डोमेन एनोमली रिजॉल्यूशन ऑफिस (AARO) द्वारा तैयार की गई इस रिपोर्ट में 757 यूएफओ यानी अज्ञात उड़ते हुए वस्तुओं (UFOs) का जिक्र किया गया है, जिसे अब आधिकारिक तौर पर “अज्ञात वायवीय घटनाएं” (Unidentified Aerial Phenomena या UAPs) कहा जाता है.

रिपोर्ट में क्या है खास?

पेंटागन के इस रिपोर्ट में उन घटनाओं का विवरण दिया गया है, जिनमें आसमान में उड़ती हुए कुछ वस्तुएं जैसे गुब्बारे, उपग्रह, पक्षी, और कुछ अन्य घटनाएं शामिल हैं जिन्हें आसानी से समझा नहीं जा सका. हालांकि पेंटागन के इस रिपोर्ट में एलियन तकनीक का कोई साक्ष्य नहीं मिला है,फिर भी यह रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से यूएपी पर बढ़ते ध्यान को दर्शाती है.

एलियन को लेकर रिपोर्ट में क्‍या कुछ…

बता दें कि 1 मई 2023 से 1 जून 2024 के बीच पेंटागन को 757 नई यूएपी घटनाओं की जानकारी मिली, जिनमें से कुछ घटनाएं अमेरिका के हवाई क्षेत्र से बाहर की भी थीं. वहीं, इस रिपोर्ट में 272 पुरानी घटनाओं का भी उल्लेख किया गया है, जो पहले सार्वजनिक रूप से रिपोर्ट नहीं की गई थीं. हालांकि पेंटागन ने इस रिपोर्ट में कहा भी है कि किसी भी यूएपी मामले में एलियन, उनकी गतिविधियां या कोई विदेशी तकनीक का कोई साक्ष्य नहीं मिला है. हालांकि उन्‍होंने ये जरूर कहा है कि रिपोर्ट में जो घटनाएं आई हैं, वे अब तक की सबसे बड़ी संख्या में हैं और इससे यूएफओ और एलियन की तलाश में लगे लोगों का उत्साह बढ़ा है.

क्या है रिपोर्ट का उद्देश्य?

दरअसल, पेंटागन का मुख्य उद्देश्य यूएपी मामलों की जांच करना यह सुनिश्चित करना है कि ये घटनाएं अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए कोई खतरा तो नहीं हैं, खासकर अमेरिका के हवाई क्षेत्र के संदर्भ में. पेंटागन का कहना है कि ये कोशिश किसी विज्ञान-कथा (साइंस फिक्शन) के पहलू की जांच के लिए नहीं हैं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से हैं.

अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टिंग और बढ़ती जांच

पेंटागन ने रिपोर्ट में बताया कि न केवल अमेरिका बल्कि विश्वभर से इन घटनाओं की रिपोर्ट की गई है. साथ ही कहा गया कि यूएपी के मामलों की गंभीरता को लेकर अमेरिकी सांसदों ने पारदर्शिता की मांग की थी, जिसके बाद यह रिपोर्ट सामने आई. ऐसे में अब सवाल ये है कि इन घटनाओं की और गहरी जांच की जाती है या नहीं, इसके अलावा, क्या यह भविष्य में किसी नई खोज का रास्ता खोल सकती है.

इसे भी पढें:-नाइजीरिया में “द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर” से सम्मानित हुए PM Modi, इस मामले में बनें दुनिया की दूसरी सबसे…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This