दिल्‍ली में 10वीं-12वीं को छोड़कर सभी स्कूल रहेंगे बंद, सीएम आतिशी ने जारी किया आदेश

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi AQI: राजधानी दिल्ली के शहरों पर प्रदूषण (Pollution) की दोहरी मार से हालत खराब है. एक्यूआई छठे दिन भी लागातार 400 के पार है. जो बेहद खतरनाक है. बीते रविवार की रात को दिल्ली के कई इलाकों में स्मॉग नीचे आने से सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन होने लगी. फिलहाल, दिल्ली में ग्रैप का चौथा चरण लागू हो चुका है. इसे देखते हुए दिल्ली में 10वीं व 12वीं कक्षा को छोड़कर अन्य सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है. सीएम आतिशी (Atishi) ने रविवार शाम को दिल्‍ली में बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) को देखते हुए कक्षा 10 और 12 को छोड़कर सभी छात्रों के लिए फिजिकल क्लासेस बंद करने की घोषणा की है.

सीएम आतिशी ने की घोषणा

दिल्‍ली की सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सोमवार से ग्रैप-4 लागू होने के साथ ही दिल्ली में कक्षा 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी छात्रों के लिए फिजिकल क्लासेस बंद रहेंगी. अगले आदेश तक सभी स्कूल ऑनलाइन क्लासेस आयोजित करेंगे.”

Latest News

09 November 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

09 November 2026 Ka Panchang: 9 नवंबर 2026, सोमवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या है. इस...

More Articles Like This