BJP में शामिल हुए कैलाश गहलोत, मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Kailash Gehlot Joins BJP: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हो गए हैं. आज दोपहर बीजेपी की प्रेस कॉन्फैंस के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैलाश गहलोत को पार्टी की सदस्यता दिलाई है.

इन नेताओं की मौजूदगी में जॉइन की पार्टी

कैलाश गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी के हेडक्वार्टर में बीजेपी नेता मनोहर लाल खट्टर, जय पांडा, दुष्यंत गौतम और हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली है.

गहलोत ने लिखा था केजरीवाल को पत्र

कैलाश गहलोत ने कल रविवार को मंत्री पद से इस्तीफा दिया था. इसके साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल को पत्र भी लिखा. गहलोत ने पत्र में लिखा- “शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं? अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती. मेरे पास AAP से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं.”

गहलोत ने उठाया था शीशमहल और यमुना का मुद्दा

इतना ही नहीं, कैलाश गहलोत ने ‘शीशमहल’ और यमुना में बढ़ते प्रदूषण का भी मुद्दा उठाया था. कैलाश गहलोत ने AAP पर आरोप लगाया कहा कि जिस ईमानदार राजनीति के चलते पार्टी में वह आए थे, ऐसा अब हो नहीं रहा है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को ‘शीशमहल’ करार देते हुए कई आरोप लगाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने यमुना में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भी दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This