जबलपुर: मां दुर्गा प्रतीमा विसर्जन जुलूस में उतरा हाईटेंशन करंट, दो लोगों की मौत, आठ झुलसे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jabalpur Durga Immersion Accident: मध्य प्रदेश से हादसे की खबर सामने आई है. बुधवार की देर रात जबलपुर में विजयादशमी के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने जाने के दौरान हाईटेंशन लाइन की जद आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग झुलस गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

नीला तालाब जा रहा था विसर्जन जुलूस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जबलपुर के मझौली क्षेत्र के लोग मां दुर्गा का प्रतीमा विसर्जन करने के लिए नीला तालाब की ओर जा रहे थे. इसी दौरान देर रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई और वहीं आठ से लोग करंट लगने से झुलस गए.

घटना के बाद मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर अफरा-चफरी के बीच चीख-पुकार मच गई. घटना सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. तत्काल घायलों को एंबुलेंस की मदद से जबलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

आशंका जताई जा रही है कि प्रतिमा/डीजे या वाहन का कोई हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे करंट उतर गया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

यूरोप के 13 देशों में भारत के हथियारों का 7,000 करोड़ से ज्यादा का निर्यात, 1,600% उछला एक्सपोर्ट

New Delhi: रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से भारतीय कंपनियों ने यूरोपीय देशों को 87.2 करोड़ डॉलर यानी...

More Articles Like This