Aligarh Accident: कोहरे की मार, आपस में टकराए 15 वाहन, कई लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

अलीगढ़ः हल्की सर्दी के बीच कोहरा गिरने का क्रम भी शुरु हो गया है. इसके साथ ही कोहरे की वजह से सड़क हादसे भी बढ़ने लगे हैं. मंगलवार की सुबह घने कोहरे की वजह से दिल्ली-कानपुर हाईवे पर पैराई ओवरब्रिज पर 15 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए. यह हादसा गभाना क्षेत्र में हुआ. इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गए. इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के चलते यातायात बाधित हो गया. पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया. बताया गया है कि हादसे के शिकार सभी वाहन दिल्ली से अलीगढ़ की ओर आ रहे थे.

बोलेरो की टक्कर से भैसा की मौत, किसान घायल
वहीं, मेरठ के सरधना में सरूरपुर थाना क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे पर अत्यधिक धुंध की वजह से एक बोलेरो ने गोटका गांव के सामने भैंसा-बुग्गी में टक्कर मार दी, जिसमें भैंसा की मौत हो गई और किसान कई फुट हवा में उछलकर नीचे जमीन पर गिरकर गंभीर घायल हो गया.

वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक
उधर, हादसे के बाद पीछे चल रहे चार ट्रक आपस में भिड़ गए. शोर-शराबा सुन आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों का आता देख आरोपित बोलेरो चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया. वहीं, घायल किसान को एंबुलेंस की सहायता से मेरठ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बोलेरो के आगे शीशे पर पुलिस लिखा हुआ था. लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This