चंडीगढ़ः लिफ्ट में फंसे हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, फिर…

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चंडीगढ़ः पंचकूला में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के साथ मंगलवार को दुर्घटना हो गई. वह लिफ्ट में फंस गए. मशक्कत कर 20 मिनट मंत्री को लिफ्ट से बाहर निकाला गया. इसके बाद कृषि मंत्री ने राहत की सांस ली.

बताया गया है कि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मंगलवार दोपहर बाद पंचकूला के सकेतड़ी स्थित भाजपा राज्य स्तरीय कार्यालय पंचकमल में विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. बैठक समाप्त होने के बाद वह लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे. इसी दौरान अचानक लिफ्ट बंद हो गई और मंत्री लिफ्ट में ही फंस गए. कर्मियों ने मशक्कत कर 20 मिनट के बाद कृषि मंत्री को लिफ्ट से बाहर निकाला. इस दुर्घटना की लोगों में चर्चा होती रही.

Latest News

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच हमले, आठ लोगों की मौत, कई घायल

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के इलाकों पर तीव्र हमले किए. इन हमलों में आठ लोगों...

More Articles Like This