PM Modi का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान हुआ ग्लोबल, Guyana के राष्ट्रपति के साथ किया पौधारोपण

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
PM Modi Guyana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान ग्लोबल हो गया है. तीन देशों की अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में गुयाना पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अमेरिकी राष्ट्र की धरती पर अपने पसंदीदा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की. पीएम मोदी के साथ गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने अपने परिवार के साथ मिलकर पौधोरोपण किया.

पीएम मोदी ने शुरू किया था अभियान

इस साल 5 जून को पीएम मोदी ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पेड़ लगाकर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की थी. यह अनूठी पहल पर्यावरण की जिम्मेदारी के साथ माताओं को भावभीनी श्रद्धांजलि भी देती है. इससे पहले राष्ट्रपति अली ने पीएम मोदी को उनके प्रभावशाली नेतृत्व और विकासशील देशों में योगदान के लिए दुनिया के ‘नेताओं में चैंपियन’ बताया था और प्रशासन के उनके तरीके की तारीफ की थी.गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. आपका यहां आना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है. आप नेताओं के बीच चैंपियन हैं. आपने अविश्वसनीय रूप से नेतृत्व किया है.

आपने विकासशील दुनिया को दिखाई है रोशनी

इरफान अली ने कहा, आपने विकासशील दुनिया को रोशनी दिखाई है और आपने विकास के ऐसे पैमाने और ढांचे बनाए हैं जिन्हें कई लोग अपने देश में अपना रहे हैं और इसमें से बहुत कुछ हमारे लिए यहां गुयाना में प्रासंगिक है. पीएम मोदी ने इससे पहले भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह कहा था कि गुयाना में उनका जो भव्य स्वागत हुआ, यह हमेशा के लिए उनकी यादों में रहेगा.
Latest News

सऊदी अरब के दम्माम एयरपोर्ट पर हमला, एक भारतीय सहित दो लोगों की मौत, दो घायल

Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के दम्माम में किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में मारे गए...

More Articles Like This