Sharad Pawar ने पार्टी उम्मीदवारों के साथ की जूम मीटिंग, कहा- ‘जब तक रिजल्ट…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव के लिए शनिवार (23 नवंबर) को सुबह 7 बजे वोटों की गिनती शुरु हो जाएगी. पहला नतीजा लगभग 11 बजे आने की संभावना जताई जा रही है. दोपहर एक बजे तक महाराष्ट्र की तस्वीर साफ हो जाएगी और पता चल जाएगा कि सरकार किसकी बनेगी. इससे पहले, राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है. इस बीच, एनसीपी एसपी प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने पार्टी उम्मीदवारों के साथ जूम मीटिंग की. शरद पवार ने बैठक में 157 सीटों पर एमवीए के चुनाव जीतने का भरोसा जताया है.

बैठक में उन्‍होंने उम्मीदवारों को एग्जिट पोल्स पर विश्वास न करने की भी सलाह दी. उम्मीदवारों को निर्देश देते हुए शरद पवार ने कहा, जब तक रिजल्ट न आ जाए तब तक मतगणना केंद्र न छोड़ें और जीतने के बाद सर्टिफिकेट लेकर सीधे मुंबई आएं.जानकारी के मुताबिक, बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के साथ प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले भी शामिल थीं. सूत्रों के अनुसार, पार्टी की ओर से मुंबई के एक होटल में विधायकों के रहने की व्यवस्था की गई है.

Latest News

चरित्र तय करता है कि आप कितनी दूर तक जाएंगे”: IIM लखनऊ के MBA विद्यार्थियों को डॉ. राजेश्वर सिंह का सशक्त संदेश

Lucknow: देश के अग्रणी प्रबंधन संस्थानों में शुमार Indian Institute of Management Lucknow के प्रतिष्ठित वार्षिक महोत्सव Manfest–Varchasva के...

More Articles Like This