Elon Musk ने की भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ, अमेरिकी प्रणाली पर कसा तंज

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

हमारे देश की चुनाव प्रणाली पर दुनिया की नजर रहती है. हमारे देश में ईवीएम की वजह से जिस स्पीड से मतदान और काउंटिंग होती है, उसे देखकर विकसित देश भी हैरान हैं. बता दें, हाल ही में अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव हुआ था. चुनाव परिणाम सामने आने में कई दिन लग गए थे. वहीं, अमेरिका के कैलिफोर्निया में अभी भी वोटों की गिनती जारी है.

एलन मस्क ने की भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क ने भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ की है. इसके साथ ही अमेरिका की चुनावी प्रक्रिया पर तंज कसा है. मस्‍क ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘भारत ने एक दिन में 640 मिलियन वोटों की गिनती कर ली है, जबकि कैलिफोर्निया अभी भी वोटों की गिनती कर ही रहा है.”

एक अन्य यूजर ने भी भारत में एक दिन में 64 करोड़ वोटों की गिनती की बात कही और इस बात पर निराशा जाहिर की कि अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में अभी भी वोटों की गिनती जारी है. जबकि, चुनाव हुए दो हफ्ते से ज्यादा समय बीत चुका है. इस पोस्ट पर भी प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने ‘दुखद’ बताया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This