पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 116वें एपिसोड को किया संबोधित, जानिए क्‍या कुछ कहा…

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 116वें एपिसोड को संबोधित किया. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया गया. मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों पर किया गया. वहीं, भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मन की बात कार्यक्रम को अलग-अलग जगहों से सुना. पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के 116वें एपिसोड को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) दिवस की देशवासियों को शुभकामनाएं दी. अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा, साथियों, आज बड़ा ही खास दिन है. आज एनसीसी दिवस है. एनसीसी का नाम सामने आते ही हमें स्कूल-कॉलेज के दिन याद आ जाते हैं. मैं स्वयं भी एनसीसी कैडेट रहा हूं, इसलिए पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इससे मिला अनुभव मेरे लिए अनमोल है.

युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना पैदा करती है एनसीसी

पीएम मोदी ने आगे कहा, एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और सेवा की भावना पैदा करती है. आपने अपने आस-पास देखा होगा, जब भी कहीं कोई आपदा होती है, चाहे बाढ़ की स्थिति हो, कहीं भूकंप आया हो, कोई हादसा हुआ हो, वहां मदद करने के लिए एनसीसी के कैडेट जरूर मौजूद हो जाते हैं. पीएम मोदी ने कहा, आज देश में एनसीसी को मजबूत करने के लिए लगातार काम हो रहा है. 2014 में करीब 14 लाख युवा एनसीसी से जुड़े थे. अब 2024 में, 20 लाख से ज्यादा युवा एनसीसी से जुड़े हैं. पीएम मोदी ने कहा कि पहले के मुकाबले पांच हजार और नए स्कूल-कॉलेजों में अब एनसीसी की सुविधा हो गई है. सबसे बड़ी बात पहले एनसीसी में गर्ल्स कैडेट्स की संख्या करीब 25 प्रतिशत के आस-पास ही होती थी और अब एनसीसी में गर्ल्स कैडेट्स की संख्या करीब-करीब 40 प्रतिशत हो गई है.

पीएम मोदी ने आगे कहा, बॉर्डर किनारे रहने वाले युवाओं को ज्यादा से ज्यादा एनसीसी से जोड़ने का अभियान भी लगातार जारी है. मैं युवाओं से आग्रह करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में एनसीसी से जुड़ें. आप किसी भी क्षेत्र में जाएं लेकिन एनसीसी से आपके व्यक्तित्व निर्माण में बड़ी मदद मिलेगी. युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति के मूल्यों के साथ आकार देने के इरादे से 1948 में एनसीसी की स्थापना की गई थी. विश्व का सबसे बड़ा युवा संगठन राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन है.

“गुयाना में बसा हुआ है मिनी इंडिया”

उन्‍होंने आगे कहा, “भारत से हजारों किलोमीटर दूर गुयाना में भी एक ‘मिनी इंडिया’ बसा हुआ है. करीब 180 साल पहले भारत से लोगों को खेतों में मजदूरी करने और दूसरे कामों के लिए गुयाना ले जाया जाता था. आज गुयाना में रहने वाले भारतीय मूल के लोग राजनीति, व्यापार, शिक्षा और संस्कृति के हर क्षेत्र में गुयाना का नेतृत्व कर रहे हैं. गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. इरफान अली भी भारतीय मूल के हैं और उन्हें अपनी भारतीय विरासत पर गर्व है.”

राजनीति से जुड़ेंगे एक लाख युवा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “मैंने लाल किले की प्राचीर से ऐसे युवाओं से राजनीति में आने का आह्वान किया है, जिनके पूरे परिवार की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं रही है. ऐसे एक लाख युवाओं को, नए युवाओं को राजनीति से जोड़ने के लिए देश में कई विशेष अभियान चलाए जाएंगे. ‘विकसित भारत युवा नेता संवाद’ भी ऐसा ही एक प्रयास है.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This