MP: मैहर में हादसा, दुर्घटना का शिकार हुई कार, चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मैहर: मध्य प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है. यहां मैहर में एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई.

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई कार
बताया जा रहा है कि मैहर की घुसडु नदी के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इस दुर्घटना में कार में सवार चार लोगो की मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

कटनी से मैहर की तरफ जा रही थी कार
बताया जा रहा है कि कार कटनी से मैहर की तरफ जा रही थी. हादसे का शिकार चारों युवक पन्‍ना के सिमरी देवेंद्र नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. संभावना जताई जा रही है कि शायद चालक को झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई.

Latest News

LPG Price Today 2 June 2026: गैस सिलेंडर के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल LPG की कीमत

LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि कमर्शियल और 5 किलो वाले सिलेंडर महंगे हो चुके हैं. जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट.

More Articles Like This