पीएम मोदी ने राहुल गाँधी को लेकर की थी ये भविष्यवाणी, जो महाराष्ट्र चुनाव के बाद हो गई सच!

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
महाराष्ट्र में महायुति के चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए सियासी गलियारों में घमासान तेज हैं. इस बीच सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे वीर सावरकर को लेकर दिए गए अपमानजनक बयानों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पीयूष गोयल, संबित पात्रा सहित भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने शेयर किया है.
पीएम मोदी ने क्या कहा
प्रधानमंत्री मोदी कहते इस वीडियो में नजर आ रहे हैं, ‘मैंने दूसरी चुनौती वीर सावरकर को लेकर दी थी. कांग्रेस के नेतृत्व ने लगातार पूरे देश में वीर सावरकर का अपमान किया है. उन्हें गालियां दी हैं. हालांकि, महाराष्ट्र में वोट पाने के लिए इन लोगों ने वीर सावरकार को टेंपररी (अस्थायी तौर पर) गाली देना बंद ​कर दिया है, लेकिन वीर सावरकर के तप और त्याग के लिए उनके मुंह से सत्य नहीं निकला.’

पीएम मोदी के इस बयान के ​साथ वीडियो में अंग्रेजी में लिखा हुआ है, ‘As PM Modi Predicted’. यानी जैसा कि पीएम मोदी ने भविष्यवाणी की थी. पीएम मोदी के बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान आता है.
क्या बोले राहुल गांधी
वीडियो में राहुल गांधी संविधान की किताब लिए हुए नजर आ रहे हैं, संविधान की किताब दिखाते हुए वे लोगों से पूछते हैं, ‘मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि इसमें सावरकर की आवाज है क्या? इसमें कहीं लिखा है कि हिंसा का प्रयोग करना चाहिए. इसमें कहीं लिखा है कि किसी व्यक्ति को मारना चाहिए… डराना चाहिए… काटना चाहिए… कहीं लिखा है इस किताब में.’
उनके इस बयान के साथ लिखा हुआ है, ‘RAGA started abusing Veer Savarkar as soon as Maharashtra Election Ended’. यानी जैसे ही महाराष्ट्र चुनाव खत्म हुआ राहुल गांधी ने वीर सावरकर को गालियां देनी शुरू कर दीं.
Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This