Pakistan: 16 दिसंबर तक इन इलाकों से दूर रहें… अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्‍तान में लगातार हो रही हिंसा के वजह से अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है. अमेरिका ने अपने नागरिकों को 16 दिसंबर तक पेशावर के सेरेना होटल और पेशावर गोल्‍फ क्‍लब समेत इसके आसपास के इलाके से दूर रहने के लिए कहा है. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चल रही हिंसा के चलते उस इलाके की यात्रा न करने की सलाह दी गई है. सुरक्षा को लेकर अमेरिकी मिशन में काम करने वालों कर्मचारियों को इन जगहों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं.

सुन्‍नी और शिया समुदाय में झड़प

बुधवार को पुलिस ने बताया कि यह एडवाइजरी उस समय आई है, जब पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम इलाकों में सुन्नी और शिया समुदाय के बीच झड़प देखने को मिल रही हैं. ताजा हिंसा का मामला मंगलवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान की सीमा से लगे कुर्रम जिले से सामने आया है. इस हिंसा में 10 लोगों की जान चली गई, जबकि मौत 21 लोग घायल हो गए हैं.

अमेरिकी नागरिकों के लिए एडवाइजरी

  • पेशावर की सेरेना होटल और इसके आसपास के क्षेत्रों से बचने रहे.
  • हर घटना से अपडेट रहने के लिए स्थानीय न्‍यूज पत्रों पर नजर और व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय करते रहें.
  • आसपास के इलाकों के प्रति अलर्ट रहें और हमेशा अपने साथ आईडी रखें.
  • स्थानीय अधिकारियों के साथ सहयोग करें, पाकिस्तान के लिए सुरक्षा रिपोर्ट की समीक्षा करें.

यात्रा न करने सलाह

पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तूनख्‍वा और बलूचिस्तान इलाकों में आए दिन आतंकी घटनाएं सामने आ रही हैं. साथ ही यहां जनजातीय हिंसा भी देखने को मिल रही है. यही वजह है कि अमेरिका ने अपने नागरिकों से यहां यात्रा न करने का आग्रह किया है. लगातार हो रही हिंसा के वजह से भारत-पाकिस्तान सीमा और उसके आसपास के इलाकों में न जाने की सलाह दी है.

अब तक 100 लोगों की मौत

डिप्टी कमिश्नर जावेदुल्लाह महसूद ने कहा कि पिछले एक हफ्ते के दौरान इन झड़पों में 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. वहीं 180 से अधिक लोग घायल हुए हैं. यही वजह है कि गुरूवार यानी आज से इस इलाके में पुलिस और सेना के जवान तैनात रहेंगे.

ये भी पढ़ें :-  पीयूष गोयल ने फ्रांसीसी कंपनियों को दिया न्यौता, भारत में मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने का किया आग्रह

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This