ताइवान के राष्ट्रपति लाइ चिंग-ते पर भड़का चीन, जानें क्या है मामला

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Taiwan-China: ताइवान के राष्ट्रपति लाइ चिंग-ते दक्षिण प्रशांत की अपनी यात्रा के दौरान हवाई और गुआम में ठहरने वाले हैं. शनिवार को राष्‍ट्रपति लाइ चिंग ताइवान से मार्शल द्वीप समूह, तुवालु और पलाऊ की यात्रा के लिए रवाना होंगे जो ताइवान के 3 राजनयिक सहयोगी हैं. शुक्रवार को लाइ के कार्यालय ने पुष्टि की कि वह अमेरिका के प्रांत हवाई और अमेरिकी क्षेत्र गुआम में ठहरेंगे. वहीं अब उनकी इस योजना की चीन ने कड़ी आलोचना की है.

चीन ने जताया विरोध

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि य‍दि अमेरिका ताइवान जलडमरूमध्य में शांति बनाए रखना चाहता है तो उसके लिए ताइवान मामले को ‘‘ताइवान के स्वतंत्र देश होने का सीधे तौर पर विरोध करते हुए और चीन के शांतिपूर्ण एकीकरण का समर्थन करते हुए बेहद सावधानी से’’ संभालना अहम है. प्रवक्‍ता माओ ने कहा कि चीन अमेरिका और ताइवान के बीच किसी भी तरह की आधिकारिक बातचीत और किसी भी वजह से ताइवान के नेताओं की अमेरिकी यात्रा का विरोध करता है.

ये भी पढ़ें :- India At UN: भारत एक बार फिर बना UN शांति स्थापना आयोग का सदस्य, 19 साल से वैश्विक स्थिरता में दे रहा योगदान

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This