आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग्स से ज्यादा है इस लड़के का IQ, स्विट्जरलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने भी की प्रशंसा

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Indian boy brain IQ: दुनिया में वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग सबसे तेज दिमाग वाले लोग माने जाते है, लेकिन एक 10 साल के भारतीय लड़के मेहुल गर्ग ने मेन्सा आईक्यू (IQ) टेस्ट में इन्‍हें भी पछाड़ कर और सर्वोच्च अंक हासिल किया है. मेहुल का इतना अधिक आईक्यू लेवल देख हर कोई हैरान है.

वहीं, स्विट्जरलैंड स्थित भारतीय दूतावास ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर मेहुल गर्ग की इस प्रतिभा की प्रशंसा की है. उन्‍होंने वेबसाइट पर लिखा है कि मेहुल गर्ग उर्फ माही के नाम से जाने जाने वाले इस दस वर्षीय लड़के ने मेन्सा आईक्यू में 162 स्कोर हासिल किया है. जबकि दुनिया के प्रसिद्ध वैज्ञानिक आइंस्टीन और हॉकिंग्स का आईक्यू 160 के आसपास था. ऐसे में मेहुल गर्ग यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के शीर्ष एक प्रतिशत लोगों में शामिल हो गया है.

बड़े भाई ने भी हासिल किया था यही स्‍कोर

बता दें कि मेहुल से पहले उसके बड़े भाई 13 वर्षीय ध्रुव गर्ग ने भी एक साल पहले की परीक्षा में 162 का ही आईक्यू स्कोर हासिल किया था. ऐसे में मेहुल की मां दिव्या गर्ग ने कहा माही बेहद प्रतिस्पर्धी है. पिछले साल उसके बड़े भाई ने भी यही स्‍कोर हासिल किया था ऐसे में वह वास्तव में यह साबित करना चाहता था कि वह अपने भाई से कम बुद्धिमान नहीं है.

Google जैसी कंपनी का प्रमुख बनने की है ख्‍वाहिश

मेहुल का जुनून क्रिकेट और आइस-स्केटिंग है. साथ ही वह स्कूली छात्र है, जिसका पसंदीदा विषय गणित है. उसकी महत्वाकांक्षा Google जैसी प्रमुख तकनीकी कंपनी का प्रमुख बनने की है, जिसके लिए वह अपने भाई के साथ पड़ोसियों को एक-दूसरे से जोड़कर सामाजिक अलगाव को कम करने के लिए एक ऐप बनाने के लिए धन जुटा रहे हैं.

दुनिया को कुछ देना चाहते है दोनों भाई

वहीं, मेहुल की मां ने कहा कि दोनों बच्चे दुनिया को कुछ देना चाहते हैं और इसीलिए इस वर्ष के लिए शीर्ष 100 उम्मीदवारों में चुने जाने के बाद मेहुल चैनल 4 पर ‘चाइल्ड जीनियस 2018’ शो में अपनी भागीदारी के लिए भी काम कर रहे हैं.

इसे भी पढें:-अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, सड़कों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This