UPSSSC Recruitment 2024: यूपी में स्टेनोग्राफर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UPSSSC Recruitment 2024: नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी के विभिन्न विभागों के तहत स्टेनोग्राफर के 650 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण लिंक 26 दिसंबर, 2024 को सक्रिय हो जाएगा. आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तिथि 25 जनवरी 2025 है. इस भर्ती के तहत कुल 661 रिक्तियों को भरा जाना है, जिसमें सामान्य के लिए 321, EWS के लिए 46, OBC के लिए 125 और SC के लिए 14 पद शामिल है.

UPSSSC Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता

  • माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इंटरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए.
  • हिन्दी आशुलिपि एवं हिन्दी टंकण में न्यूनतम गति क्रमशः 80 शब्द प्रति मिनट एवं 25 शब्द प्रति मिनट होना आवश्यक है.
  • DOEACC सोसायटी द्वारा संचालित CCC पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए.

रिक्ति विवरण

वर्गरिक्तियां
सामान्य321
ईडब्ल्यूएस46
अन्य पिछड़ा वर्ग125
अनुसूचित जाति155
अनुसूचित जनजाति14
कुल661

UPSSSC Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरें.
  • सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप और आकार में अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्डकॉपी अपने पास रख लें.
Latest News

‘बाप’ वाले बयान पर खरगे से माफी की मांग, दिल्ली-पटना से लेकर बेंगलुरु में BJP का प्रदर्शन

Mallikarjun Kharge Remark: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में बीजेपी...

More Articles Like This