Vivah Panchami 2024: विवाह पंचमी कब, यहां जानिए तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vivah Panchami 2024 Date: हर साल मार्गशीर्ष माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी का त्‍योहार मनाया जाता है. इसी दिन दशरथ नंदन भगवान राम का विवाह जनकनंदनी माता सीता के साथ हुआ था. इसलिए इसे विवाह पंचमी के नाम से भी जाना जाता है. ऐसी मान्यता है कि जो भक्त इस दिन राम सीता विवाहोत्सव को धूमधाम से मनाता है, उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. आइए जानते हैं विवाह पंचमी पर पूजा का मुहूर्त, विधि, मंत्र और नियम…

विवाह पंचमी शुभ मुहूर्त (Vivah Panchami 2024 Muhurat)

इन तीनों शुभ मुहूर्त में विवाह पंचमी की पूजा की जा सकती है.

  • पूजा का मुहूर्त – ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:12 मिनट से सुबह 6:06 मिनट तक रहेगा.
  • अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 मिनट से दोपहर 12:33 मिनट तक रहेगा.
  • विजय मुहूर्त दोपहर 1:56 मिनट से दोपहर 2:38 मिनट तक रहेगा.

विवाह पंचमी पूजा विधि

विवाह पंचमी के मौके पर भगवान श्रीराम को पीले रंग और माता सीता को लाल रंग के कपड़े पहनाएं. इसके बाद “शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।।” मंत्र का जाप करते हुए घी का दीप प्रज्वलित करें. विवाह पंचमी के दिन बालकांड में विवाह प्रसंग के अलवा रामचरितमानस या राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें. इस दिन राम जानकी मंदिर में भगवान राम और माता सीता की प्रतिमा के सामने सुहाग की चीजें अर्पित करें.

विवाह पंचमी पूजा उपाय

विवाह पंचमी के दिन घर में रामायण के बालकाण्ड में विवाह प्रसंग का पाठ करें. जीवन में सुख, समृद्धि, वैवाहिक सुख पाने के लिए सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार की सामग्री जैसे- चूड़ी, बिंदी, साड़ी-चुनरी आदि भेंट करें. साथ ही जरूरतमंदों को अन्न, धन और वस्त्र का दान करें. इससे भगवान राम और माता सीता की कृपा से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और किसी चीज की कमी नहीं होती है.

ये भी पढ़ें- Vivah Panchami 2024: 06 दिसंबर को विवाह पंचमी, मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए कर लें ये खास उपाय

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This