फिर अधूरी रह गई चांद पर जाने की ख्वाहिश, NASA का इंसानों को चंद्रमा पर भेजने का मिशन फिर हुआ फेल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

NASA Moon mission failed: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा बीते कई वर्षों से इंसानों को चांद पर भेजने की तैयारी कर रहा है, लेकिन हर बार नासा को निराशा ही हाथ लग रही है, जिससे यह साफ पता चलता है कि चांद को पाना इतना भी आसान नहीं.

दरअसल, नासा ने अपोलो मिशन के 50 वर्ष से अधिक समय बाद अंतरिक्ष यात्रियों को एक बार फिर चंद्रमा पर भेजने के मिशन में लगातार प्रयासरत है. लेकिन कोई न कोई खामी हर बार चांद पर जाने के लिए बाधक बन रही है. ऐसे में नासा ने कहा है कि इस मिशन के फेल होने अब इसमें और समय लग सकता है.

अब 2026 तक का लग सकता है समय

नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने कहा कि चंद्रमा अन्वेषण कार्यक्रम ‘आर्टेमिस’ में शामिल अगला मिशन अब अप्रैल, 2026 के लिए प्रस्तावित है, जिसके माध्‍यम से चार अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के चारों ओर भेजना और वापस लाया जाना है.

2027 तक के लिए टला तीसरा मिशन

हालांकि नासा के वैज्ञानिको के मुताबिक, मनुष्यों को चांद पर भेजने का तीसरा आर्टेमिस मिशन कम से कम 2027 तक के लिए टल जाएगा, जिसके तहत दो अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजा जाना है. हालांकि इससे पहले नासा ने इस मिशन को 2026 तक चंद्रमा पर भेजने का लक्ष्य रखा था. बता दें कि नासा के अपोलो कार्यक्रम के दौरान 24 अंतरिक्ष यात्री चन्द्रमा पर गए थे, जिनमें से 12 वहां उतरे थे.

इसे भी पढें:-फ्रांस में अविश्वास प्रस्ताव के बाद राष्ट्रपति ने खाई कार्यकाल पूरा करने की कसम, कहा- जल्द चुनेंगे नया पीएम

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This