Jammu-Kashmir: पुलिस वैन में मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, लगी थी गोली

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jammu Kashmir: रविवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में दो पुलिसकर्मियों के शव मिले हैं और पुलिसकर्मी घायल है. पुलिसकर्मियों को गोली लगी थी. जानकारी होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गई.

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे उधमपुर जिला मुख्यालय में काली माता मंदिर के बाहर पुलिस वैन के अंदर पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव पड़े मिले. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस का एक दल घटनास्थल पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया.

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत एक-दूसरे पर गोली चलाने से हुई है. घटना के पीछे आपसी झगड़े का संदेह है.

इस संबंध में एसएसपी उधमपुर आमोद नागपुरे ने कहा कि उधमपुर जिले के रहमबल इलाके में आपसी झगड़े और आत्महत्या की घटना में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. पुलिसकर्मी विभाग के वाहन में सवार होकर एसटीसी तलवारा की ओर सोपोर जा रहे थे और गोलीबारी में गोली लगने से घायल हो गए. घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है.

एसएसपी ने कहा, “घटना सुबह 6.30 बजे हुई. सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. शुरुआती जांच के मुताबिक, यह साबित हो गया है कि घटना में एके-47 राइफल का इस्तेमाल किया गया था. दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई है. तीसरा पुलिस कर्मी सुरक्षित है. शवों को पोस्टमॉर्टम और अन्य प्रक्रियाओं के लिए जीएमसी उधमपुर ले जाया जाएगा.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This