शरद पवार ने हार के बाद की अपने सहयोगी नेताओं की हौंसला अफजाई, बोले- ‘आम जनता के दिल में…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र चुनाव को लेकर एनसीपी (शरद गुट) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) ने महाविकास अघाडी के नाम संदेश दिया है. दरअसल, शरद पवार ने हार के बाद अपने सहयोगी नेताओं की हौंसला अफजाई की है. उन्‍होंने कहा, विपक्ष को अपनी हार पर निराश नहीं होना चाहिए. बल्कि, उन लोगों के पास जाना चाहिए जो महाराष्ट्र चुनाव में भापा के नेतृत्व वाली महायुति की भारी जीत से उत्साहित नहीं हैं.

शरद पवार ने आगे कहा, विपक्ष की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना होगी कि सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा किए गए सभी चुनावी वादों को जल्द से जल्द लागू किया जाए, जिसमें लाडकी बहिण योजना के तहत महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करना शामिल है. उन्‍होंने कहा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों द्वारा प्राप्त मतों और जीती गई सीटों के बीच तुलना आश्चर्यजनक है.

शरद पवार ने आगे कहा, यह सच है कि हम हार गए हैं. हमें इस पर चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि लोगों के पास जाना चाहिए, क्योंकि चुनाव परिणामों को लेकर लोगों में कोई उत्साह नहीं दिख रहा है. बहुत नाराजगी है.

विधानसभा में कम है विपक्ष की ताकत

बता दें, 20 नवंबर को हुए चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा-राकांपा-शिवसेना गठबंधन ने 288 में से 230 सीटें जीतीं. शरद पवार ने कहा, विधानसभा में विपक्ष की ताकत कम है, लेकिन कई युवा विपक्षी विधायक एक-दो सत्रों के बाद अपनी क्षमता दिखाएंगे. उन्‍होंने कहा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में राजनीतिक दलों द्वारा डाले गए वोटों और जीती गई सीटों के बीच तुलना आश्चर्यजनक है. पवार ने कहा, कांग्रेस ने 80 लाख वोट प्राप्त किए और 15 सीटें जीतीं, जबकि एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 79 लाख वोट प्राप्त किए और 57 सीटों पर विजयी हुई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This