ओपी राजभर ने Akhilesh Yadav पर साधा निशाना, कहा- ‘आजमगढ़ को सपा का गढ़ नहीं गड़ही बना देंगे…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Azamgarh: लोग आजमगढ़ को सपा का गढ़ कहते हैं. आगामी चुनाव में हम गढ़ को गड़ही बनाने का काम करेंगे. उक्‍त बातें पंचायती राज मंत्री व सुहेलदेव भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) ने रविवार को अतरौलिया विधानसभा के गांधी इंटर कालेज कौड़िया में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महिला जागरूकता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कही. उन्‍होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा, सपा के लोग सब्जी में तेजपत्ता की तरह से हम लोगों का प्रयोग किए। सब्जी तैयार होने के बाद जिस तरह से लोग तेजपत्ते को चाट कर फेंक देते हैं, उसी तरह सपा वालों ने हमारी पार्टी का उपयोग किया. आगामी चुनाव में हम सपा को हार का स्वाद चखाने का काम करेंगे.

यूपी में बंद होनी चाहिए शराब

वहीं, महिला सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहीं राष्ट्रीय महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल ने कहा, महिलाओं को राजनीति में भी 50 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए. बिहार की तरह से उत्तर प्रदेश में भी दारू बंद होनी चाहिए. विशिष्ट अतिथि डा. अरविंद राजभर ने कहा, आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों पर 2027 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक होंगे, जो यूपी में ओमप्रकाश राजभर को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे. महासम्मेलन को विनोद राजभर, कुलदीप राजभर सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया.

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This