Benjamin Netanyahu: इजरायल के इतिहास में पहली बार कटघरें में देश के प्रधानमंत्री, भ्रष्टाचार मामले में दी गवाही

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Benjamin Netanyahu: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भ्रष्टाचार के मामले में अपने खिलाफ चल रहे मुकदमे में पहली बार मंगलवार को कठघरे में खड़े होकर गवाही दी. यह एक ऐतिहासिक घटना है क्योंकि इजरायल के इतिहास में पहली बार किसी मौजूदा प्रधानमंत्री ने आपराधिक मुकदमे में प्रतिवादी के रूप में गवाही दी है. इस दौरान नेतन्याहू ने कोर्ट में सहजता दिखाते हुए अपनी बात रखी और आरोपों को निराधार करार दिया.

आठ साल से इस पल का इंतजार- नेतन्याहू

कोर्ट में गवाही देने के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि वह आठ साल से इस पल का इंतजार कर रहे थे, जिससे वो सच बोल सके. उन्होंने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि उनका बयान अभियोजन पक्ष के मामले को खत्म कर देगा.

उन्‍होंने खुद को निर्दोष बताते हुए घटनाओं को अपने तरीके से पेश किया और अदालत से अपने व्यक्तिगत जीवन के बारे में भी कुछ बातें शेयर की. उन्होंने बताया कि उन्‍हें सिगार पीने की आदत है, लेकिन वो शैंपेन से नफरत करते हैं.

नेतन्याहू ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

बता दें कि इजरायली पीएम नेतन्याहू पर मीडिया के कारोबारियों से अपने और अपने परिवार के लिए सकारात्मक कवरेज पाने के बदले में उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक हितों को बढ़ावा देने का आरोप है. साथ ही उनपर एक अरबपति हॉलीवुड निर्माता से सिगार और शैंपेन लेने का भी आरोप है, जिसे उन्‍होंने बेबुनियाद और झूठा बताया है.

ये भी पढ़ें:-नेपाल के आर्मी चीफ 4 दिवसीय दौरे पर पहुंचे भारत, द्विपक्षीय वार्ता के साथ राम मंदिर का भी करेंगे दर्शन

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This