Israel ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर दी प्रतिक्रिया, इजरायली महावाणिज्यदूत बोले– ‘जो हो रहा है…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
मुंबई में इजरायली महावाणिज्यदूत कोब्बी शोशनी ने शनिवार को बांग्लादेश में जारी हिंसा की निंदा की और वहां सताए जा रहे हिंदुओं के प्रति एकजुटता व्यक्त की. उन्होंने कहा, “वहां जो हो रहा है, उसे स्वीकार नहीं किया जा सकता है.” शोशनी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के सामने आ रही चुनौतियों का समाधान करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया.
हिंदुओं पर हो रहे हमले
बांग्लादेश में अगस्त 2024 में तत्कालीन पीएम शेख हसीना को बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते देश छोड़कर भारत आने पर मजबूर होना पड़ा था. इसके बाद से बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों विशेष तौर पर हिंदुओं के खिलाफ कथित हमलों की कई खबरें सामने आई हैं. मोहम्मद युनूस के नेतृत्व में स्थापित अंतरिम सरकार पर अल्पसंख्यकों को सुरक्षा न दे पाने के आरोप लगते रहे हैं.
इजरायली महावाणिज्यदूत ने क्या कहा?
इजरायली महावाणिज्यदूत ने कहा, “हम समझते हैं कि बेटियों और बच्चों की हत्या और उनका कत्ल अपराधियों द्वारा किया जाना कैसा होता है.” उन्होंने हाल ही में दोनों समुदायों पर पड़ने वाली त्रासदियों का जिक्र किया. विश्व हिंदू आर्थिक मंच (डब्ल्यूएचईएफ) के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए, शोशनी ने इजरायल और बांग्लादेशी हिंदुओं के प्रति समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के प्रति आभार व्यक्त किया.
आतंकवाद से निपटने में एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डाला
शोशनी ने कहा, “हम 7 अक्टूबर, 2023 को जो कुछ भी हमारे साथ हुआ, उसे कभी नहीं भूलेंगे.” उन्होंने आतंकवाद से निपटने में एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डाला, क्योंकि भारत और इजरायल दोनों ने सुरक्षा और उग्रवाद से संबंधित अपनी चुनौतियों में समानताएं साझा की हैं.
इजरायली राजनयिक ने भारत को ‘एशिया में इजरायल का सबसे बड़ा दोस्त’ बताया और इस देश की जीवंत संस्कृति और वैश्विक समाज में महत्वपूर्ण योगदान की तारीफ की. उन्होंने दोनों देशों के बीच निरंतर सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया.
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें :- South Korea: मार्शल लॉ लगाकर बुरे फंसे राष्ट्रपति यून, सरकारी जिम्मेदारियां निलंबित

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This