Samastipur Crime: जमीनी विवाद में तड़तड़ाई गोलियां, दो लोगों की मौत, एक घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

समस्तीपुरः बिहार के समस्तीपुर में सनसनीखेज घटना हुई है. यहां जमीन विवाद में गोलियां तड़तड़ाई है. इस गोलीबारी में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया. जमीन के लिए दो पक्षों में यह खूनी मोहिउद्दीननगर थाना के करीमनगर पंचायत के हेमनपुल गांव में शनिवार की देर रात हुई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. मृतकों की पहचान गांव के पूर्व उप सरपंच तपेश्वर सिंह के पुत्र नवीन सिंह और अजय सिंह के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई, जबकि घायल में गौरव का छोटा भाई सौरभ कुमार शामिल हैं.

लंबे समय से चला आ रहा है कि जमीनी विवाद
बताया गया कि मृतक गौरव और जख्मी सौरभ एक पक्ष से है, जबकि दूसरे पक्ष से नवीन की मृत्यु हुई है. दोनों आपस में पट्टीदार है. दोनों के बीच की लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है. इससे पूर्व में भी जमीनी विवाद की वजह से दोनों पक्षों के विवाद में 15 साल पहले भी दो लोगों की मौत हो चुकी है.

लोगों ने शांत करा दिया था दोनों पक्षों को
शनिवार को दिन में जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी. इसके बाद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था. गौरव के घर उसकी भांजी का छठ्ठी का कार्यक्रम आयोजित था.

देखते ही देखते दोनों तरफ से चलने लगी गोलियां
इसी दौरान कार्यक्रम की समाप्ति के बाद रात करीब 12 बजे एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आए गए और कहासुनी होने लगी. मामला शांत होने के बजाय बढ़ता हा गया और देखते-ही-देखते दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी. नवीन पक्ष की गोली से सौरभ और गौरव दोनों भाई घायल हो गए.

वहीं दोनों भाई के जख्मी होने के बाद गौरव पक्ष के लोगों ने नवीन सिंह को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात नवीन को जहां समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंची, वहीं गौरव और सौरव को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. पीएमसीएच में गौरव को चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया.

डीएसपी बीके माधवी ने बताया
वहीं सदर अस्पताल में नवीन को भी चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा. डीएसपी सहित पुलिस टीम घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की. इस संबंध में डीएसपी बीके माधवी ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष आपस में पाटीदार हैं. जमीनी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है. फिलहाल, पुलिस टीम गांव में कैंप कर रही है.

जमीनी विवाद में 15 साल पूर्व भी दो की हुई थी मौत
15 साल पहले भी दोनों पक्ष में जमीन विवाद को ही ले झड़प हुई थी. इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया था. चाकू लगने से विनय सिंह और दिलीप सिंह की मौत हो ग‌ई थी. शनिवार की रात एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और इस दौरान चली गोली में दो लोगों की मौत हो गई.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This