जम्मूः सुरक्षाबलों ने LoC के पास दो तस्करों को दबोचा, 5 किलो हेरोइन बरामद

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

जम्मूः रविवार की देर रात जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षाबलों ने दो संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके पास से 5.50 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया.
इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर से भारी मात्रा में हेरोइन जब्त की गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपये है. सुरक्षाबलों ने ड्रग तस्करों द्वारा सीमा पार से हेरोइन की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया.

आरोपियों में ये हैं शामिल
गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान साजन कुमार (25 वर्ष) और सुभाष चंदर (36 वर्ष) के रूप में हुई. इन्हें रविवार की देर रात शेर और कानेटी के आगे के गांवों में सेना और पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया. इससे पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को जम्मू के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी ड्रोन और लगभग आधा किलोग्राम उच्च श्रेणी के नशीले पदार्थ बरामद किए थे.

Latest News

पश्चिम बंगाल में बदल सकते हैं चुनावी समीकरण, BJP ने अपने प्रचार की रणनीति में किया बदलाव-सुकांत मजूमदार

Kolkata: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने दावा किया है कि 2026 का विधानसभा चुनाव पश्चिम बंगाल के लिए एक...

More Articles Like This