Tejashwi Yadav ने किया सीमांचल के लोगों को खुश कर देने वाला वादा, कहा- ‘अगर वर्ष 2025 में उनकी सरकार बनी तो…’

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar News: बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व डिप्‍टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शुक्रवार को स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे. कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम के तहत पूर्णिया पहुंचे तेजस्‍वी यादव ने इस दौरान राज्य के साथ-साथ केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बिहार में अब सरकार होने का एहसास तक लोगों को नहीं हो रहा है. इसके साथ ही उन्‍होंने सीमांचल के लोगों से ऐसा वादा कर दिया है जिसे सुनकर दिल खुश हो जाएगा. दरअसल, तेजस्वी यादव ने सीमांचल के लोगों से वादा करते हुए कहा, अगर वर्ष 2025 में उनकी सरकार बनी तो कोसी व सीमांचल का विकास उनकी प्राथमिकता होगी.

इसके लिए कोसी व सीमांचल के लिए अलग-अलग डेवलपमेंट आथरिटी का गठन किया जाएगा. इसके अलावा हर एक व्यक्ति को दो सौ यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी. उन्‍होंने आगे कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सत्ता में आते ही माई-बहन मान योजना भी पूरे सूबे में लागू होगी और इसमें हर महिलाओं के खाते में हर माह ढाई हजार रुपये दिए जाएंगे. इसी तरह वृद्ध, विधवा व दिव्यांग को सामाजिक सुरक्षा के तहत दिए जा रहे चार सौ रुपये प्रतिमाह का पेंशन बढ़ाकर डेढ़ हजार रुपये प्रतिमाह किया जाएगा.

पूरी तरह थक चुके हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

श्री यादव ने आगे कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह थक चुके हैं और उनके पास अब कोई विजन ही नहीं है. राज्य में अपराध चरम पर है. थाना व प्रखंड में भ्रष्ट्राचार का बोलबाला है. किसानों को उनके अनाज का उचित मूल्य तक नहीं मिल रहा है. खाद के लिए मारामारी मची रहती है. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. हर महत्वपूर्ण परीक्षा का पेपर लीक हो जाता है.

अटक गई डबल इंजन की सरकार की गाड़ी

तेजस्‍वी यादव ने ने कहा, डबल इंजन की सरकार में विकास की गाड़ी अटक गई है. कोसी व सीमांचल के इस इलाके में न तो बाढ़ का निदान हो पा रहा है और न ही कृषि आधारित उद्योग लगाकर पलायन को रोकने की दिशा में कार्य हो रहा है. केंद्र सरकार भी बस धार्मिक भावनाओं के सहारे चुनाव वैतरणी पार करने की फिराक में रहती है. उन्होंने कहा, उनकी यह यात्रा सांगठनिक मजबूती के साथ-साथ क्षेत्रवार लोगों की परेशानी से अवगत होने के उद्देश्य पर आधारित है. इसी के आधार पर पार्टी अपना मेनिफेस्टो तैयार करेगी और चुनाव में लोगों के बीच पहुंचेगी.

सीएम ने भी विशेष राज्य के दर्जे पर साध ली चुप्पी

तेजस्‍वी यादव ने कहा, सीएम नीतीश कुमार के साथ-साथ वे भी लगातार बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग करते रहे हैं. अब जबकि केंद्र सरकार के गठन में बिहार की अहम भागीदारी भी है और खुद कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा कर चुके हैं, उसके बाद भी सीएम इस बाबत अपनी जुबान बंद कर ली है. पूर्व डिप्टी सीएम ने आगे कहा, भाजपा के लिए कभी भी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर सम्मानीय नहीं रहे हैं. केंद्रीय गृहमंत्री के बयान से जब यही भावनाएं उजागर हो गई तो इससे ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है. उन्होंने कहा कि राज्य व देश की जनता सब कुछ समझ रही है.

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This