China: दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बना रहा चीन, इन 8 देशों को करेगी पार

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

China: चीन टियनाशन पर्वत श्रृंखला के नीचे दुनिया की सबसे लंबी सुरंग बना रहा है. मोटरवे टनल को बनाने के लिए चीन ने पहाड़ों के नीचे खुदाई शुरू कर दी है. यह टनल तीन अरब पाउंड के महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत बनाई जा रही है. इस परियोजना के तहत बनाई जा रही ये सुरंग 13 मील लंबी है. टियनशान शेंग्ली टनल, दुनिया की सबसे लंबी पहाड़ी श्रृंखलाओं में से एक को पार करेगी. इसके यात्रा का समय कुछ मिनटों तक सिमट जाएगा.

इस समय तक पूरा होने की उम्‍मीद

इस टनल को चीन के शिनजियांग प्रांत में बनाया जा रहा है, जो दुनिया की सबसे विविधताओं से भरी और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक स्थितियों में से एक है. इस सुरंग से न केवल यात्रा का समय कम होगा बल्कि सुरक्षा और आर्थिक विकास में भी सुधार होगा. इस टनल का निर्माण कार्य अगले साल यानी 2025 के अक्टूबर में यातायात के लिए खोल दिया जाएगा.

इस सुरंग से टियनशान पर्वतों से गुजरने वाली यात्रा का समय लगभग 20 मिनट में कम हो जाएगा. इस प्रोजेक्‍ट पर निर्माण कार्य 2016 में शुरू हुआ था और साल 2031 में पूरा होने की उम्‍मीद है.

चीन को होगा फायदा

एक्‍सपर्ट बताते हैं कि इसके पूरा होने से शिनजियांग के अविकसित हिस्से में व्यापार और आर्थिक विकास को निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा. मध्य एशिया एक उचित रिटर्न- रिस्क का मिश्रण देता है. ये खासतौर पर अपने समृद्ध ऊर्जा भंडार के लिए प्रसिद्ध है. आर्थिक लाभ के अलावा, टनल चीन को भू-राजनीति के मामले में भी काफी फायदा पहुंचाने वाला है.

इन देशों से होकर गुजरेगा

इस प्रोजेक्‍ट के लिए शी जिनपिंग की सरकार ने 3 अरब पाउंड लगाया है. यह प्रोजेक्‍ट शिनजियांग के आर्थिक विकास और सुरक्षा को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी. शिनजियांग एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक क्षेत्र है, जिसकी सीमा 8 देशों से लगती है, जिनमें रूस, मंगोलिया, ताजिकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत शामिल हैं. यह क्षेत्र मध्य एशिया और दक्षिण एशिया के बीच एक अहम स्थान पर स्थित है. इसकी स्थिति के वजह से ये एक महत्वपूर्ण आर्थिक, राजनीतिक और सैन्य केंद्र बनाती है.

ये भी पढ़ें :-  भारतीय वैज्ञानिकों ने हीमोफीलिया ए के लिए विकसित की पहली मानव जीन थेरेपी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This