US: न्यूयॉर्क में ट्रेन की बोगी में युवक ने महिला को जिंदा जलाया, गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US: न्यूयॉर्क में सनसनीखेज वरदात हुआ है. यहां एक युवक ने ट्रेन की बोगी में एक महिला को जिंदा जला दिया. जब तक महिला की मौत नहीं हो गई, आरोपी मौके पर खड़ा रहा. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की आयुक्त जेसिका टिश ने इसे सबसे घृणित अपराध माना.

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह ब्रुकलिन के स्टिलवेल एवेन्यू में एफ ट्रेन में युवक और पीड़िता सवार हुए. जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी, युवक महिला के पास गया और लाइटर से उसके कपड़ों में आग लगा दिया, जिससे महिला की कपड़ों से आग की लपटे उठने लगी और चीखने-चिल्लाने लगी. जब तक महिला की मौत नहीं हो गई, आरोपी खड़ा होकर उसे देखता रहा. स्टेशन की ऊपरी मंजिल पर गश्त कर रहे अधिकारियों ने धुआं उठता देखा तो मौके पर पहुंचे. यहां पर एक युवक ट्रेन के डिब्बे में खड़ा था. वहीं महिला आग की लपटों में घिरी हुई थी.

अधिकारियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्र का उपयोग कर आग को बुझाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी. पुलिस के अनुसार, एक संदिग्ध घटनास्थल पर मिला. वह ट्रेन के बाहर प्लेटफार्म की एक बेंच पर बैठा था. इसके बाद पुलिस ने बॉडी वार्न कैमरों की मदद से संदिग्ध के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी.

पुलिस आयुक्त ने बताया कि जब आरोपी की तस्वीरें वायरल हुईं तो तीन लोगों ने पुलिस को फोन कर बताया कि वे आरोपी को पहचानते हैं. इसके बाद पुलिस ने एक दूसरी ट्रेन से युवक को पकड़ा और उसकी जेब से लाइटर बरामद हुआ. मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मृतक महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

Latest News

14 May 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

14 May 2026 Ka Panchang: 14 मई 2026 को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार...

More Articles Like This