Pakistan:सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, TTP कमांडर समेत मारे गए 11 आतंकी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: भारत के पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्तान में सुरक्षबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. रविवार को अशांत खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में सुरक्षाबलों ने दो अभियानों में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के एक कमांडर समेत 11 संदिग्ध आतंकवादियों को ढेर कर दिया. वहीं चार आंतकी गंभीर रूप से घायल हैं. पकिस्‍तानी सुरक्षाबलों और स्‍थानीय पुलिस ने संयुक्‍त अभियान चलाकर आतंकियों को मार गिराया है.

लक्की मरवत में मारे गए आतंकी

आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद खैबर जिले की अशांत तिराह घाटी और लक्की मरवत जिले में सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया. आतंकियों का एक समूह पीर मेला के रास्ते तिराह घाटी से आगे की ओर बढ़ रहा था. इस दौरान सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक लिया. इसके बाद फायरिंग हुई,जिसमें 10 आतंकवादी मारे गए. साथ ही चार अन्‍य गंभीर रूस ने घायल हो गए.

पुलिस और सीटीडी ने चलाया संयुक्त अभियान

सूत्रों के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में एक टीटीपी कमांडर भी शामिल है, जो समूह का नेतृत्व कर रहा था. वहीं, दूसरी कार्रवाई लक्की मरवत जिले में पुलिस और आतंकवाद निरोधक विभाग (CTD) ने शागई क्षेत्र में की. यहां गोलीबारी के दौरान एक आतंकी मारा गया.

गोला-बारूद बरामद

अभियान में मारे गए आतंकवादियों के पास से गोला-बारूद भी जब्‍त किए गए हैं. एक मृतक आतंकी की पहचान आसिफ अली के रूप में हुई है. यह कुख्यात प्रतिबंधित कमांडर इनामुल्लाह उर्फ ​​लांबा का करीबी सहयोगी था. इनामुल्लाह एक हाई-प्रोफाइल आतंकी था, जो कथित तौर पर कई बम धमाकों में शामिल था.

ये भी पढ़ें :- US: न्यूयॉर्क में ट्रेन की बोगी में युवक ने महिला को जिंदा जलाया, गिरफ्तार

 

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This