चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट ने बनाया सर्वाधिक यात्रियों की आवाजाही का रिकॉर्ड, नवंबर में 6.29 लाख यात्रियों ने किया सफर

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Lucknow News: यात्री यातायात के मामले में लखनऊ का चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लगातार नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रहा है. इस साल 10 नवंबर को सीसीएसआई हवाई अड्ड ने एक दिन में 22,686 यात्रियों की यातायात दर्ज की है. ये अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है.

त्यौहारी सीजन से उत्साहित, चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जिसका प्रबंधन अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) द्वारा किया जाता है, जो वैश्विक रूप से विविधीकृत अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज की एक सहायक कंपनी है, ने नवंबर 2024 में 6.29 लाख यात्रियों की आवाजाही के साथ अब तक का सबसे अधिक मासिक यात्री आवागमन दर्ज किया है. लखनऊ एयरपोर्ट ने नवंबर 2024 में 5.24 लाख से अधिक घरेलू यात्रियों की आवाजाही और 1.05 लाख से अधिक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की आवाजाही दर्ज की है.

नवंबर 2023 में 5.6 लाख यात्रियों की आवाजाही की तुलना में लखनऊ हवाई अड्डे ने नवंबर 2024 में 12 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है. नवंबर 2023 में प्रति दिन 18,600 यात्रियों की तुलना में नवंबर 2024 महीने में प्रति दिन औसतन 21,000 यात्रियों ने यात्रा की है. नवंबर 2024 में 10 नवंबर को 22,686 यात्रियों और 17 नवंबर को 22,986 यात्रियों की आवाजाही के साथ इस साल सबसे अधिक प्रतिदिन यात्रियों के आवागमन का रिकॉर्ड दर्ज किया है.

सीसीएसआईए के प्रवक्ता ने कहा, “त्योहारी सीजन ने लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों की जबरदस्त मांग पैदा की है. लखनऊ से नई उड़ानों के जुड़ने और एयरलाइनों द्वारा आवृत्तियों में वृद्धि ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सुविधा बढ़ाई है.”

सीसीएसआईए वर्तमान में लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों के लिए 29 घरेलू और 10 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों का प्रवेश द्वार है. नवंबर 2023 में 134 यात्री उड़ानों की तुलना में नवंबर 2024 में औसत यात्री उड़ानों की संख्या भी बढ़कर 140 प्रतिदिन हो गई है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This