तरनतारनः आतंकी लखबीर सिंह के गुर्गों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

तरनतारनः कनाडा में बैठकर पंजाब और अन्य राज्यों में आतंकी वारदातों को अंजाम दिलवा रहे लखबीर सिंह हरिके के तीन गुर्गों से चोहला साहिब के पास पुलिस की मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी. पुलिस ने घायल बदमाशों सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपितों के पास से एक पिस्टल व एक सरकारी रिवाल्वर बरामद किया गया. थाना चोहला साहिब में तैनात एएसआई पवनदीप सिंह ने अपना सर्विस रिवाल्वर उक्त गुर्गों के पास दस हजार रुपये में गिरवी रखा था. एएसआई पवनदीप सिंह नशे का आदी बताया जाता है, जिसने नशे की पूर्ति के लिए उक्त रिवाल्वर गिरवी रखा था.

डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि चोहला साहिब क्षेत्र से संबंधित एक परिवार से आतंकी लखबीर सिंह हरिके ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी. बाद में रकम घटाकर 50 लाख कर दी गई. संबंधित व्यापारी ने रंगदारी देने से मना कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी.

आतंकी लखबीर हरिके द्वारा उक्त व्यापारी को धमकाने के लिए अपने तीन गुर्गे प्रभजीत सिंह उर्फ जज निवासी धुन ढाए वाला, कुलदीप सिंह उर्फ लड्डू, यादविंदर सिंह उर्फ यादा निवासी गांव रुड़ीवाला को भेजा. मंगलवार की रात को पुलिस पार्टी के साथ आरोपितों का सामना हो गया.

आरोपितों के कब्जे से सरकारी रिवाल्वर बरामद
आरोपितों ने पुलिस पर चार राउंड गोलियां चलाईं. जवाबी कार्रवाई दौरान कुलदीप सिंह लड्डू और यादविंदर सिंह यादा के पैर में गोलियां लगीं. आरोपितों के कब्जे से एक पिस्टल, चार कारतूसों के अलावा एक सरकारी रिवाल्वर बरामद हुआ है. पूछताछ में पता चला कि थाना चोहला साहिब में तैनात एएसआई पवनदीप सिंह ने अपना सर्विस रिवाल्वर दस हजार रुपये में आरोपितों के पास गिरवी रखा था. यह भी पता चला कि एएसआई पवनदीप सिंह खुद नशा करता है और नशा तस्करों के साथ मिला हुआ है.डीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उक्त एएसआई पवनदीप का आतंकी लखबीर सिंह हरिके के साथ कबसे तालमेल है, इसका पता किया जा रहा है.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां और किसकी बढ़ेगी चुनौती, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 23 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This