प्रॉपर्टी मालिकों को आज नहीं मिलेगा SVAMITVA योजना का Property Card, डा. मनमोहन सिंह के सम्‍मान में कैंसिल हुआ प्रोग्राम

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर को दोपहर लगभग 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के 200 जिलों के 46,000 से ज्यादा गांवों में प्रॉपर्टी मालिकों को SVAMITVA योजना के तहत 50 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी कार्ड्स का डिस्ट्रीब्यूशन करने वाले थे. यह एक बहुत बड़ा नेशनल कार्यक्रम था, जिसमें करोड़ों लोग हिस्सा ले रहे थे और देश के अलग-अलग हिस्सों में मंत्रीगण मौजूद थे. लेकिन पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है. हालांकि अभी सरकार के ओर से इसकी अगली डेट सामने नहीं आई है.

क्या थी इस स्कीम की खासियत ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रामीण भारत में संपत्ति के रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने के लिए स्वामित्व योजना शुरू करने के चार साल बाद आज 12 राज्यों के 50,000 से अधिक गांवों में 50 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड उनके मालिकों को सौंपने वाले थे. पंचायती राज मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, इस वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार, 27 दिसंबर को होना था, जिसे पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान कैंसिल कर दिया गया है.

SVAMITVA योजना के लाभ

इस योजना की शुरूआत अप्रैल 2020 में हुई थी. यह योजना प्रॉपर्टी के मोनेटाइजेशन, बैंक लोन के जरिए संस्थागत लोन को सक्षम करने, संपत्ति से संबंधित विवादों को कम करने, ग्रामीण क्षेत्रों में प्रॉपर्टीज और प्रॉपर्टी टैक्स के बेहतर मूल्यांकन की सुविधा देने और ग्रामीण स्तर की योजनाओं को सक्षम बनाने में मदद करती है.

अधिकारियों ने कहा कि बैंक इन संपत्ति कार्डों को तेज़ी से स्वीकार कर रहे हैं, जिससे कई महिलाओं को ज़मीन पर कानूनी अधिकार स्थापित करने में मदद मिली है. संक्षेप में इस योजना ने खुली जगहों की पहचान को आसान बनाया है और सामुदायिक विकास को बढ़ाने में योगदान दिया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This