यमुना में विसर्जित की गई डा. मनमोहन सिंह की अस्थियां, लोगों के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे पूर्व पीएम

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

ManMohan Singh: दिल्ली के गुरुद्वारा मजनूं का टीला के पास यमुना घाट पर रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थि विसर्जन की गई. वहीं, 28 दिसंबर को पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ दिल्‍ली के निगम बोध घाट उनका अंतिम संस्‍कार किया गया. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्‍कार के दौरान उनकी बेटी ने उन्‍हें मुखाग्नि दी.

पूर्व प्रधानमंत्री के अंतिम संस्‍कार के समय दिल्‍ली के निगम बोध घाट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत तमाम दिग्‍गज नेता मौजूद रहें व सरकार के मंत्री मौजूद रहे.

कांग्रेस मुख्यालय से प्रारंभ हुई थी अंतिम यात्रा

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से प्रारंभ हुई थी. 28 दिंसबर को सुबह पूरे सम्मान के साथ भारतीय सेना, नौसेना, और वायु सेना के अधिकारी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर लेकर कांग्रेस मुख्यालय आए थे. यहां स्वर्गीय मनमोहन सिंह की धर्मपत्नी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे. इस दौरान सभी नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्‍कार किया गया, हालांकि लोगों के यादों में वो सदैव ही जिंदा रहें.

इसे भी पढें:-Artificial Intelligence के विकास पर चर्चा करके अच्छा लगा.., Perplexity AI के सीईओ से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This