Pakistan: सैन्य चौकी पर कब्जा कर जश्न मना रहे तालिबानी, वीडियो सामने आने पर पाक ने दी सफाई, कहा-

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. दोनों पड़ोसी देश एक दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं. डूरंड लाइन क्रॉस कर में घुसे तालिबानी लड़ाके पाकिस्‍तान के सैन्‍य चौकियों पर कहर बरपा रहे हैं. इस बीच तालिबान से जुड़े तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने अफगानिस्तान बॉर्डर के पास स्थित एक पाकिस्तान के आर्मी चौकी पर कब्जा करने का कथित वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि इसे लेकर पाकिस्‍तान ने सफाई दी है.

पाक ने दी सफाई

टीटीपी के सूत्रों ने दावा किया है कि उन्होंने सोमवार को उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के कबायली जिले बाजौर में पाकिस्‍तानी आर्मी चौकी पर कब्जा कर लिया है. मगर इसको लेकर पाकिस्तान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस चौकी को खाली करवाया गया था.

यहां से सुरक्षाकर्मियों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था. अधिकारी ने बताया कि चौकी खाली कराने की प्रक्रिया केवल बाजौर तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि यह उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान जिलों में भी की गई थी.

ऐसे शुरू हुआ विवाद

मालूम हो कि, पाकिस्तानी सेना और तालिबानी लड़ाकों के बीच विवाद तब शुरू हुआ जब टीटीपी ने कुछ दिनों पहले वजीरिस्तान के मकीन इलाके में पाकिस्तानी सेना के 30 जवानों को मार गिराया था. इसके जवाब में पाकिस्तान ने एयर स्‍ट्राइक किया था. पाकिस्तान की ओर से किए गए हमले में महिलाओं और बच्चों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़े :- वॉशिंगटनः अमेरिका के लॉस एंजेलिस हवाई अड्डे पर टकराने से बचे विमान

 

Latest News

BJP टिकट की दावेदारी पर धमकी! पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर से 10 लाख की रंगदारी, घर को बम से उड़ाने की चेतावनी

Former MLA Shashibala Pundir: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की देवबंद विधानसभा सीट से भाजपा की पूर्व विधायक शशिबाला...

More Articles Like This