देश के लिए बेहतर होगा…, भारत-बांग्लादेश संबंधों पर पूछे गए सवाल का तारिक रहमान ने दिया जवाब

Must Read

India-Bangladesh Relations : बांग्लादेश नेशलनिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन तारिक रहमान ने अपनी पहली प्रेस वार्ता की. उसमें उन्‍होंने भारत-बांग्लादेश के बीच संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल का एक लाइन में जवाब दिया. बातचीत के दौरान एक पत्रकार ने तारिक रहमान से पूछा कि आप भारत और बांग्लादेश के संबंधों को आगे किस तरह बढ़ाना चाहेंगे. ऐसे में उन्‍होंने जवाब देते हुए कहा कि हमारे लिए बांग्लादेश और बांग्लादेश के लोग प्रथम हैं. इस दौरान यहां के लोगों के लिए जो बेहतर होगा, उसी अनुसार हमारी विदेश नीति तय होगी.

इसके साथ ही ये भी पूछा गया कि वह भारत-पाकिस्तान और चीन के बीच संबंधों में किस तरह संतुलन बनाएंगे…, ऐसे में इस सवाल का जवाब न देते हुए उन्‍होंने कहा कि इसका उत्तर पहले ही दिया जा चुका है.

आर्थिक स्थिति हमारी लिए चुनौती

उन्‍होंने ये भी कहा कि बांग्लादेश की आर्थिक स्थिति और कानून व्यवस्था हमारी लिए चुनौती है. ऐसे में हम इस चुनौती का सामना करने के लिए पूर्णरूप से तैयार है. हमारा प्रयास गुड गवर्नेंस देना होगा. इसके साथ ही चीन के साथ संबंधों पर पूछे गए सवाल पर उनका कहना है कि चीन पहले से ही बांग्लादेश में कई विकास योजनाओं में शामिल है. ऐसे में उन्‍होंने उम्‍मीद जताते हुए कहा कि हम आगे मिलकर इस दिशा में और बेहतर काम करेंगे.

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर बोले तारिक

पत्रकार के सवाल के दौरान बांग्लादेश में 2024 में आंदोलन करने वाले लोगों की लगातार ये मांग है कि शेख हसीना को फांसी दी जाए तो फिलहाल भारत में हैं. ऐसे में क्या आप भारत से शेख हसीना का प्रत्यर्पण की मांग करेंगे. उन्‍होंने इसका जवाब दिया और कहा कि यह लीग प्रोसेज पर डिपेंड करेगा.

इसे भी पढ़ें :- ईरान में इस्लामी शासन का अंत करने के प्रयास में जुटे ट्रंप! बोले-‘इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता…’

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This